जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूविवि ने स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं की परीक्षा के लिए आनलाईन आवेदन भरने की तिथि बढा दिया है, परीक्षा आवेदन जो 20 दिसंबर से बढ़ा कर 10 जनवरी तक भरे जाएंगे। जबकि सत्यापन व संशोधन 17 से 23 जनवरी के बीच किया जाएगा।
स्नातक परास्नातक कक्षाओं की मुख्य परीक्षा सत्र 2016 के लिए परीक्षा आवेदन भरने की तिथि 20 दिसंबर की थी। छात्रों ने तिथि बढाने की मांग कर रहे थेए जिसके चलते आनलाईन परीक्षा आवेदन भरने की सब तिथि को बढा दिया। अब 20 दिसंबर से बढाकर 10 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के साथ फार्म आनलाईन भरे जाएंगे।
[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]
इसके बाद विलम्ब शुल्क के साथ 11 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक भरे जाएंगे, हालांकि इसके बाद छात्रों को आवेदन भरने का अवसर नहीं दिया गया है, भरे गये आवेदनों का सत्यापन एवं संशोधन 17 से 23 जनवरी के बीच होगा, पियू के खाते में परीक्षा फीस कालेजों के दारा 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जमा की जायेगी, कालेजों को परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि अलग अलग दिनों में निर्धारित की गई है।
मऊ व हङिया 27 जनवरी, गाजीपुर 28, आजमगढ 30, जौनपुर 31 जनवरी के बीच जमा किए जायेगें। हालांकि इसके लिए परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।