मरीज सो रहे थे, अचानक रात को क्या हुआ,दहशत फैल गई

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016, 4:59 PM (IST)

कानपुर। भ्रष्टाचार विभागों को दीमक की तरह इस तरह चाट रही है जिसका अदांजा भी नहीं लगाया जा सकता है। ऐसा ही मामला कानपुर के जिला अस्पताल में देखने को मिला है। कुछ माह पहले छत व दीवारों की मरम्मत की ही गई थी कि बुधवार की देर रात वार्ड की छत का प्लास्टर मरीजों पर गिर पड़ा, जिससे तीन मरीजों की जान पर बन आई।
चमनगंज में रहने वाला महबूब आलम ने बताया कि बेटे अरशद (8) को पेट में दर्द होने पर इलाज के लिए उर्सला के सर्जन डा. सुरेन्द्र बाबू को दिखाया। अल्ट्रासाउण्ड जांच के बाद अरशद को हर्निया होने की पुष्टि हुई और डाक्टर ने आपरेशन की सलाह दी। आपरेशन के बाद डाक्टर ने इलाज के लिए अरशद को वार्ड पांच के पलंग नंबर 17 पर शिफ्ट कर दिया। महबूब आलम का कहना है कि देर रात वह बेटे के सिर पर हाथ रखकर लेटे हुए थे, तभी छत का प्लास्टर उनके हाथ पर गिरा। यह देखकर वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टर गिरने से अरशद की जान तो बच गई पर दहशत में आ गया।
कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज

वहीं बगाही भट्टा निवासिनी कमला ने बताया कि हर्निया के अपरेशन के बाद इलाज के लिए पति मोहनलाल बेड नंबर 16 में भर्ती है। रात वह नंद के साथ नीचे सो रही थी, तभी प्लास्टर गिर गया। सभी बाल-बाल बच गए है। औरेया निवासी राजवीर के भाई को हल्की चोट आई है। प्लास्टर गिरने की खबर पर निदेशक डा. उमाकांत से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जांच की गई है तो पता चला कि बिल्ली की कूदफांद के चलते वार्ड में पीयूपी प्लास्टर गिरा है फिलहाल किसी के जख्मी होने की बात सामने नहीं आई।
ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी