जो बैठक में नहीं पहुंचे उन अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016, 1:54 PM (IST)

सिरसा। पंचायत भवन में गुरुवार को जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य संसदीय सचिव डॉ कमल गुप्ता ने बैठक में शिरकत की और इस बैठक में कुल 14 शिकायतें सुनी। जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया और बाकि की शिकायतों को अगली बैठक की सुनवाई तक समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इस बैठक के दौरान मुख्य संसदीय सचिव डॉ कमल गुप्ता ने बैठक में मौजूद सभी विभाग के अधिकारियों को कैशलेस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने की बात की और सरकारी कार्यलयो में कैशलैस को अपनाने की बात भी की। वहीं बैठक में अधिकारियो के नहीं पहुचने पर कहा कि जो अधिकारी नहीं पहुचें है उनके स्पष्टीकरण लेने तक उनकी आज के दिन की तनख्वाह भी रोकी जाएगी।


फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका