सपा की किरकिरी से शिवपाल नाराज, कहीं कट न जाये अतीक का पत्ता

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016, 1:50 PM (IST)




इलाहाबाद शियाट्स कालेज के बवाल में फंसे अतीक अहमद के टिकट पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं । घटना क्रम में हो रही सपा की किरकिरी से शिवपाल यादव नाराज हैं । क्योंकि इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है । शिवपाल ने बयान जारी करते हुए कड़े रूख का संकेत दिया है। शिवपाल ने कहा कि कालेज में बवाल की खबरे मीटर के माध्यम से पहुंची है। अगर अतीक इसमें दोषी पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी । शिवपाल ने साफ तौर पर तो कुछ और नहीं कहा लेकिन उनका इशारा पार्टी की छवि को हो रहे नुकसान की भरपाई करना था ।
गौरतलब है कि इलाहाबाद के नैनी शियाट्स कालेज में दो छात्रों के निष्कासन को रोकने के लिये अतीक अहमद गये थे । जहां कालेज प्रशासन के अधिकारियो से मारपीट और अभद्रता की गई थी। इसी मामले में सपा प्रत्याशी अतीक अहमद समेत उनके 60 साथियों पर डकैती समेत संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया है ।


कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज

घटनाक्रम मीडिया में उछला तो अतीक अहमद सीधे निशाने पर रहे। जबकि समाजवादी पार्टी के टिकट वितरण में बाहुबली व गुंडागर्दी करने वालों को टिकट देकर सूबे में गुण्डाराज लाने को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई । भाजपा व बसपा ने भी सपा पर सीधे तौर पर हमला बोला । पार्टी को घिरते वा छवि धूमिल होते देख शिवपाल यादव मीडिया के सामने आये और सफाई देते हुए कहा कि मामले में दोषी पाये जाने पर अतीक अहमद पर कार्रवाई की जायेगी ।


ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू

आपको याद होगा शिवपाल यादव ने हाल ही में सपा उम्मीदवारों की घोषणा की थी । जिसमें  बाहुबली अतीक अहमद को कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया था । जिसके बाद कानपुर में अधिवक्ताओ ने अतीक को प्रत्याशी बनाये जाने पर विरोध किया था। जबकि अन्य राजनैतिक दलों ने भी सपा की इस सूची में बाहुबलियों के नाम पर चुटकी लेते हुए कहा था कि अब सपा बाहुबलियों के सहारे चुनाव जीतेगी । इसी बीच इलाहाबाद के नैनी सैम हिगिन बाटम इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एंड साइंसेज (शियाट्स) नैनी में बवाल मचाने पर अतीक चर्चा में आ गये और एकाएक फिर से सूबे की राजनीति गर्मागर्म हो गई । 


अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर