बेहतर रोजगार के लिए गुणात्मक कौशल प्रशिक्षण पर बल : फारका

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016, 12:16 PM (IST)

शिमला। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा यहां पीटरहॉफ में आयोजित ष्ष्कौशल कन्क्लेवष्ष् के अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव वीसी फारका ने कहा कि उद्योगोंए वाणिज्य एवं कार्पोरेट सैक्टर में बेहतर रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के लिए राज्य के युवाओं को गुणात्मक कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम राज्य तथा राष्ट्र के उद्योगों की दीर्घकालीन मांग के मद्देनजर सभी बेरोजगारोंए अकुशल और अर्ध कुशल व्यक्तियों को सशक्त बना रहा है। यह भी सुनिश्चित बनाया जाएगा कि तैयार की गई कुशल श्रमशक्ति को उद्योगों में उपयुक्त एवं शत.प्रतिशत रोजगार प्राप्त हो।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी कौशल विकास परियोजनाओं में उद्योगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित बनाई गई है ताकि उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सही उम्मीदवार मिल सके। मुख्य सचिव की उपस्थिति में इस अवसर पर चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए जिनमें उषा इंटरनैशनलए रिलायंस रिटेलए एचआरटीसी तथा ऑटो स्किल काउंसिल शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि भारत में विश्व की 25 प्रतिशत श्रमशक्ति मौजूद है जो यह दर्शाती है कि देश में युवा आबादी का एक मजबूत आधार है जिसका सदुपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने इस वर्ष फरवरी माह के दौरान विभिन्न औद्योगिक घरानें के साथ 19 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किए थे। निगम ने विभिन्न आठ क्षेत्रों में राज्य के एक हजार युवाओं को पायलट आधार पर कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किए हैं जिसमें जानी मानी एजेंसियां तथा व्यापारिक घरानें युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर संजय चौहानए उपमहापौर टिकेंद्र पंवरए अतिरिक्त मुख्य सचिव डाण् श्रीकांत बाल्दीए सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुरए शिक्षा सचिव राकेश कुमारए निदेशक एवं सचिव ग्रामीण विकास आरण्सेल्वमए निदेशक आयुर्वेद आरण्केण् पु्रथी सहित हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज