सपा के बाहुबली प्रत्याशी अतीक का आतंक, शियाट्स में असलहाधारियों संग बवाल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016, 12:15 PM (IST)

इलाहाबाद । समाजवादी पार्टी के बाहुबली प्रत्याशी अतीक अहमद को कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित करते ही उनके बाहुबल प्रदर्शन का क्रम भी शुरू हो गया है । इलाहाबाद के नैनी शियाट्स कालेज में में पहुंचे अतीक ने गुर्गो संग जमकर तांडव किया। असलहाधारियों ने छात्रों व कर्मचारियों को जमकर पीटा । वीसी दफ्तर में जबरन घुसकर बवाल काटा और गुंडागर्दी के बाद जब अतीक चले गये तो पुलिस खानापूर्ति करने पहुंची । मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके 60 समर्थकों पर सैम हिगिन बाटम इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एंड साइंसेज (शियाट्स) नैनी में बवाल मचाने का पुलिस ने केस दर्ज किया है। कालेज प्रशासन ने बताया कि बाहुबली अतीक के समर्थक दो छात्रों के कालेज से निष्कासन पर अतीक नाराज थे और गुस्से में कालेज पहुंच गये ।
अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर

आरोपित है कि अतीक समर्थकों ने जनसंपर्क और सुरक्षा अधिकारी समेत तमाम कर्मचारियों से मारपीट की। मामले में शियाट्स के जनसंपर्क अधिकारी डा. रमाकांत दुबे एवं सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह ने नैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके समर्थक छह-सात गाडिय़ों में कैंपस में पहुंचे तथा प्रशासनिक कार्यालय में जबरदस्ती घुस गए। पूर्व सांसद समर्थकों ने मारपीट भी की।
कपिल शर्मा कानूनी पचडे में फंसे,केस दर्ज

लोकसेवक सुधेन्दु उपाध्याय, गोविन्द्र प्रजापति की पिटाई के बाद सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी विजय शंकर पर हमला किया। इतना ही नहीं वीसी दफ्तर में घुस कर कुलपति को भद्दी- भद्दी गालियां और धमकी दी और जमकर बवाल किया। पूरे कालेज में असलहों के दम पर दहशत फैला दी गई ।
गौरतलब है कि आठ माह पहले परीक्षा में संस्थान के दो छात्र, सैफ सिद्दीकी और शाकिब अहमद नकल करते पकड़े गए थे। फटकार लगाने पर दोनों ने सहायक प्राध्यापक तेजस जैकब पर गोली चला दी था।
अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर

इस मामले की जांच करते हुये कुछ दिन पहले सैफ सिद्दीकी और शाकिब अहमद को कालेज से निष्कासित किया गया था। उक्त छात्रों का मुद्दा लेकर ही अतीक शियाट्स पहुंचे थे। इस संबंध में पूछे जाने पर अतीक ने आरोपों को खारिज कर दिया। कहा कि वह सिर्फ बातचीत करने गए थे। मारपीट जैसी बात नहीं हुई। एसएसपी शलभ माथुर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जांच के बाद एक्शन होगा ।
ऐसा क्या हुआ कि पुलिसकर्मी लगा रहे एमडीएम अस्पताल में झाड़ू