सूने मकान से 75 हजार के नए नोट सहित चार लाख का माल पार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 दिसम्बर 2016, 7:47 PM (IST)

अजमेर। नोटबंदी के बाद चोरी की वारदातों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। चोरो ने क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के वैशाली नगर की झरनेश्वर कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपए का माल पार कर लिया। इनमें 75 हजार रुपए के नए नोट भी शामिल है।

मकान एनआरआई माया देवी का है। वह चीन में रहती है और उसका भाई ही मकान की देखभाल करता है। बुधवार सुबह जब वह मकान पर पहुंचा ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। वहीं मकान मालिक के भाई हरिकिशन का कहना है चोरों ने ज्वैलरी और नकदी पार कर ली, जिसमें 75 हजार के नए नोट भी शामिल हैं। इस मामले में पीडि़त पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका