बैंक से पैसे लेने आया व्यक्ति बेहोश

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 दिसम्बर 2016, 7:54 PM (IST)

बठिंडा। नोट बंदी के बाद बैंकों में नकदी लेने आये लोगों की परेशानी थमने का नमा नहीं ले रही। न बैंकों में पूरी तरह नकदी मिल रही है न ही अधिकतर एटीएम में। जिले की सीगो मंडी में स्टेट बैंक आफ पटियाला की शाखा में पैसे निकलवाने आया जसवंत सिंह नामक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा। जसवंत सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी मिरजेआना स्टेट बैंक आफ पटियाला की सीगो शाखा से यप्ये निकलवाने आया था तथा उसका टोकन नंबर 136 था। भीड़ होने के कारण अचानक जसवंत सिंह चक्कर आने से बेहोया हो गया व वहीं गिर पड़ा। वहां खड़े लोगों ने उसे तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी जिससे उसकी जान बच गई। वहां उपस्थित वीरबल सिंह, बिक्कर सिंह, भीम सेन व अन्य ने कहाकि बैंकों में आर बी आई प्रयाप्त राशि भेजें ताकि लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें।


टूट गया नोट बदलने का वचन, लोग हैं हैरान और परेशान