वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू ने अब एक नई पहल की है। बुनकरों को अब मुफ्त में शिक्षा देने की तैयारी की जा रही है। उन्हें एडमिशन का प्रॉस्पेक्टस भी फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। अब छह माह की बीपीपी कोर्स में बुनकर सीधे तौर पर एडमिशन ले सकेंगे। वहीं एक बाध्यता रखी गई हैं कि बीपीपी कोर्स के लिए हाईस्कूल या इंटर पास होना जरूरी है।
अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना
बीपीपी कोर्स स्पेशली बुनकरों के लिए ही बनाया गया है। इग्नू का उद्देश्य है कि किसी तरीके से उन्हें भी शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। इसमें एडमिशन के लिए कोई बड़ी डिग्री या उपाधि की जरूरत नहीं है। बस शर्त इतनी है कि उसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। एडमिशन लेने के लिए बुनकर कार्ड या आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
टूट गया नोट बदलने का वचन, लोग हैं हैरान और परेशान
इसमें एडमिशन लेने के लिए एडमिशन फार्म दिसंबर तक प्राप्त या जमा किए जा सकते हैं। इग्नू के सभी केंद्र पर इसके आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। वाराणसी जिले में अभी तक करीब 1000 से अधिक बुनकरों ने एडमिशन के लिए आवेदन किया है।
अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर