झांसी। बीएड का कोर्स दो साल का हो जाने के बाद छात्र छात्राओं का रूझान भी कम हुआ है। इसलिए ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि यह कोर्स फिर से एक साल का हो सकता है। एनसीटीई इसपर विचार कर रहा है। इस संबंध में एनसीटीई की वेबसाइट पर लोगों से सुझाव भी मांगा गया है।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षण संस्थान एनसीटीई ने पिछले साल बीएड और एमएड को दो साल का किया था। कोर्स की समय सीमा बढ़ाए जाने के कारण फिजिकल एजूकेशन को भी विषय बनाया गया था। साथ ही पहले साल की इंटर्नशिप चार सप्ताह की और दूसरे साल 16 सप्ताह की कर दी थी। बीएड की अवधि बढ़ाए जाने के साथ साथ इसके पाठ्यक्रम को भी बढ़ाया गया।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी
इसके कारण बीएड संस्थानों के शिक्षकों पर अतिरिक्त भार पड़ने लगा। साथ ही फीस को लेकर भी कोई मानदंड तय नहीं हो सका। इसके कारण संस्थानों ने फीस पर अपनी मनमर्जी दिखानी शुरू की। जब यह कोर्स 1 वर्षीय था तो फीस 55,000 रूपए तय थी।
लेकिन कोर्स दो साल का होने के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 85,000 रूपए फीस ली। इसके कारण बीएड में छात्र-छा़त्राओं का रूझान कम होने लगा। सूत्रों के अनुसार एनसीटीई फिर से बीएड को एक साल का करने का विचार कर रहा है।
डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम