पेड़ से टकराई स्कार्पियो, एक की मौत दूसरा घायल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 दिसम्बर 2016, 1:07 PM (IST)

जौनपुर। गोसाई पुर प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर भोर में शाहगंज की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी कुहरे के चलते अनियंत्रित होकर बगल नीम के पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर से उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
गाड़ी में बैठा उसका चचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल पहुँचाया। वहीं चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

बदलापुर थाना क्षेत्र के सलामत पुर गाँव निवासी 22 वर्षीय धीरज सिंह अपने सगे भाई नीरज को सूरत जाने के लिए शाहगंज से ट्रेन पर बैठाकर स्कार्पियो गाड़ी से वापस घर लौट रहा था। उनके साथ उसका चचेरा भाई 25 वर्षीय चन्द्रप्रकाश सिंह भी था। उक्त मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुन ग्रामीण मौके पर आ गए।
गाड़ी का शीशा तोड़ दोनों को बाहर निकाला गया। वहां से सरकारी एम्बूलेन्स से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने धीरज को मृत घोषित कर दिया। चन्द्रप्रकाश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...