जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जयपुर जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास ने शनिवार को हजारों कच्ची बस्ती वासियों को शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल पर कहा कि यदि राजस्थान की सरकार ने जयपुर सहित प्रदेश की सभी कच्ची बस्तियों को यथास्थान पर बसाकर पट्टे नहीं दिये तो जयपुर के एक लाख कच्ची बस्ती वालों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। खाचरियावास कच्ची बस्ती महासंघ द्वारा कच्ची बस्ती वासियों को सम्मान और अधिकार देेने की मांग को लेकर किये जा रहे धरने में मुख्य अतिथि के रूप में सभा में बोल रहे थे।
खाचरियावास ने कहा कि राशन और आवास कच्ची बस्तियों का मुख्य अधिकार है। वर्तमान में ना तो राशन की दुकानों पर गेंहू मिल रहा है, ना चीनी मिल रही है, ना आटा मिल रहा है बल्कि नोटबंदी के कारण आटा ओर गेंहू के भाव बढ़ जाने से गरीब आदमी बहुत ज्यादा परेशान है। प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी की बजाय देश में शराब बंदी लागू कर देते तो देश का भला हो सकता था।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
नोटबंदी के कारण दैनिक जीवन में काम आने वाली सभी वस्तुयें महंगी हो गई है
और राजस्थान की सरकार मंत्री मण्डल में फेरबदल करके लोगों का पेट भरना
चाहती है। मंत्री मण्डल में फेरबदल करने से प्रदेश की जन-समस्याओं का
समाधान नहीं होगा। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश की सभी कच्ची बस्तियों में
मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और गरीब लोग ऐसे में भी जिन्दगी जी रहे हैं
लेकिन गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। अब कांग्रेस पार्टी कच्ची
बस्ती वासियों के अधिकारों की मांग को लेकर सडक़ों पर जन-संघर्ष करेगी।
राजस्थान
कच्ची बस्ती महासंघ द्वारा आयोजित धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना
शर्मा, प्रदेश सचिव विक्रम वाल्मिकी, ब्लॉक अध्यक्ष-मनोज मुदगल, कच्ची
बस्ती महासंघ के हरकेश बुगालिया, गोपाल गुजराती, डॉ. ओ.पी. टांक, जगदीश
टेलर, वसीम खान, पी.एन. मेन्दोला, मोहन काठात, रोहिताश सिंह चौहान, मोहनलाल
लाखीवाल सहित जयपुर की सभी कच्ची बस्तियों के हजारों नागरिक और सैकडों
प्रतिनिधि शामिल थे।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह