गुरुग्राम। सेक्टर-39 में गुरूग्राम पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। आपको बता दें कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान अतुल कटारिया नाम के शख्स को 361 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स रोहतक जिले के दितौड़ गांव का रहने वाला है। बरामद 361 पेटी में 286 पेटी देसी शराब की जबकि 75 पेटी अंग्रेजी शराब की हैं। पुलिस ने बरामद सभी पेटियों को कब्जे में लेते हुए धारा 61.1.14 Ex-Act के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे की पूछताछ की जा रही है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज