बीकानेर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में कला रत्न युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव 2016 का आयोजन किया गया। टाउन हॉल में आयोजित युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। आकर्षक वेशभूषा में बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ व झुंझनूं की टीमों ने 12 प्रतियोगिताओं में रोचक प्रस्तुतियों से करतल ध्वनि बटोरी। प्रतिभागियों ने सामूहिक गान, नृत्य, शास्त्रीय गायन, आशुभाषण, वाद्ययंत्र व नाट्य प्रस्तुतियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा साम्प्रदायिक सौहाद्र्र व आपसी भाईचारे को बढ़ाने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश था। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों व दर्शकों को संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, भारत स्काउट गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विमला मेघवाल, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष महावीर रांका, शिक्षा विभाग के उप निदेशक विजय शंकर आचार्य, मंडल सचिव देवानंद पुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त घनश्याम व्यास, सहायक आयुक्त संतोष निर्वाण सहित स्काउट व गाइड के सी.ओ. आदि ने हौसला अफजाई की। निर्णायक महारानी सुदर्शन महाविद्यालय की संगीत विभाग की प्राध्यापक डॉ. रोजी श्रीवास्तव, श्रुति गोस्वामी, ऋषभ जैन व शास्त्रीय गायक नारायणदास रंगा आदि थे।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे