सिर चढक़र बोल रहा बीन और तुम्बा का जादू

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016, 12:06 PM (IST)

करनाल। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में बीन और तुम्बा पार्टी का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। प्रदर्शनी में आता-जाता व्यक्ति बीन और तुम्बे की ओर देखता है और कहता है कि ऐसी मधुर धुन भक्तिरस से सराबोर पहली बार सुनने को मिल रही है। जिला फरीदाबाद के गांव राजपुर की येे बीन और तुम्बा पार्टी रहने वाली है, इसका नेतृत्व सोहनपाल नाथ कर रहे हैं और इस टीम में 5 तुम्बा वादक 2 बीन वादक व एक ढोलक वादक सहित कुल 8 सदस्य हैं। पार्टी में प्रीतम नाथ, अशोक नाथ, सिकन्दर नाथ, शंकर नाथ, तिरखा नाथ , मदन नाथ, रामजीत नाथ तथा सोहनपाल नाथ अपना सहयोग दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए सोहनपाल नाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है और इसी का जीता जागता उदाहरण है गीता जयंती महोत्सव। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वे इससे पहले कुरूक्षेत्र की गीता जयंती, फरीदाबाद का सूरजकुंड मेला, कैथल का फल्गू मेला, दिल्ली का ट्रेड फेयर, इलाहबाद का कुम्भ मेला, जयपुर, नागपुर सहित विभिन्न प्रदेशों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।


बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज