मुलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016, 10:34 PM (IST)

मानसा। ठूंठियावाली रोड निवासी गुरजीत नगर बस्ती में मुलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सीपीआई एमएल के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लोगों ने कहा कि अकाली सरकार के मंत्रियों ने विकास के नाम पर नींव पत्थर रखकर रास्ते तंग ही किए हैं। लेकिन विकास के नाम पर लोगों के साथ सिर्फ छलावा किया जा रहा है। यही कारण है कि गुरजीत नगर बस्ती के लोग आज भी आदिवासी वाली जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बस्ती में ना पेयजल है और ना ही सीवरेज और सड़क की सुविधा। वे कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन आज भी उनकी मांग अधूरी है। इस दौरान सीपीआई एमएल उम्मीदवार कामरेड रणजीत सिंह तामकोट ने लोगों से आने वाले चुनावों में समर्थन भी मांगा और जीतने के बाद इलाके का पूरा विकास कराने का वादा किया। इस मौके पर सुरजीत कौर, नछतर कौर, जोरा सिंह, गुरप्रीत सिंह, लाभ सिंह, नसीब कौर और बंत कौर भी उपस्थित थे।

बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज