वाराणसी। आराजी लाईन विकास खंड के जंसा बाजार में गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे कोका कोला कम्पनी मेहदीगंज राजा तालाब द्वारा बेतहाशा जल दोहन के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख विनय पाण्डेय के नेतृत्व में हरसोस गाँव से जंसा चौराहा तक पैदल मार्च निकाला गया व विरोध प्रदर्शन के साथ कोका कोला कम्पनी का पुतला भी फूंका गया तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग प्रमुख विनय पाण्डेय जंसा बाजार के व्यापारियों से कोका कोला न बेचने का भी आग्रह किया।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान
पाण्डेय के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्त कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो की तादाद में छात्रो ने कोका कोला कम्पनी द्वारा जन व पर्यावरण विरोधी कार्यों के बारे में आम जनता के समक्ष रखा गया। वहीं छात्रों ने कोका कोला कम्पनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। कोका कोला शर्म करोए पानी पिलाना बन्द करो, युवाओं ने मचाया शोर कोका कोला पानी चोरए कोका कोला जहर है।
स्वास्थ पर कहर है व दूध दही के देश में कोका कोला नहीं चलेगा आदि नारे लगाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हरसोस गाँव से पैदल मार्च निकालकर जंसा चौराहे पर पहुँचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा में विभाग प्रमुख पाण्डेय ने बताया की वाराणसी जिले के आठ में से दो ब्लाक हरहुआ व आराजी लाईन पूर्ण रूप से तथा सेवापुरी ब्लाक व बिद्यापीठ आंशिक रूप से डार्क जोन घोषित हो चुका है।
जिसका मुख्य कारण मेहदीगंज की कोका कोला कम्पनी हैए कम्पनी के बेतहासा जलदोहन के कारण इन ब्लाकों में हैण्डपम्प व सबमर्सिबल बन्द होने के कगार पर हैं। इन ब्लाकों में जो हैण्डपम्प चल भी रहा है वे 60% दूषित जल दे रहे हैं। इससे ग्रामीण विषाक्त रोगों के चपेट में आ रहे हैं। कोका कोला अपने मानक से दस गुना अधिक जलदोहन कर रही है।
पाण्डेय ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है की अगर जल्द से जल्द कोका कोला कम्पनी पर ताला बन्द नहीं कराया गया तो हम पूरे प्रदेश के छात्र एक जुट होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान यशवन्त सिंह, सतव्रत, नखडु, गणेश, शम्भू अजित, टानु, रविशंकर, नरेन्द्र, रत्नाकर, विशाल, हिमांशु, शुभम आदि लोग शामिल रहे।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे