रक्षा पेंशनर बैंक में लाईफ सर्टिफिकेट जमा कराएं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016, 11:17 AM (IST)


ऊना। रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी ऊना पीके पाराशर ने बताया कि डीपीडीओ के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी रक्षा पेंशनर अपनी वार्षिक पहचान लाइफ सर्टिफिकेट 15 जनवरी, 2017 तक बैंक में जमा करवाना सुनिश्चित करें।


उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग का एरियर नवंबर 2016 की पेंशन के साथ दिया गया है। अगर किसी पेंशनर को एरियर नहीं मिला है तो वह निजी तौर पर रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी से प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को अपने पेंशन रिकॉर्ड के साथ मिल सकते हैं। इसके अलावा आयकर सीमा में आने वाले पेंशनर अपनी कर संबंधी बचत प्रमाण पत्र को भी 5 जनवरी 2017 तक जमा करवा दें।


बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज