बाबा साहेब को याद कर दी श्रद्धांजलि

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016, 4:15 PM (IST)

भीलवाड़ा। भारतरत्न बाबा साहेब व डॉ.भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथी पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय,रेल्वे स्टेशन चौराहे पर व सेठ मुरली धर मानसिंह बालिका महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। रेल्वे स्टेशन पर अम्बेडकर संघ के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल डांगी की अध्यक्षता में पुष्पाजंलि समारोह का आयोजन किया गया।


खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे