गुडगाँव । मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की शिकायतों का निबटारा करने के लिए बनाई गई सी.एम. विन्डो द्वारा किस तरह से मुख्यमंत्री महोदय के आदेशों का मजाक उड़ाया जा रहा है? इसका एक जीता-जागता उदाहरण शिकायत संख्या 2016/091620 के निबटारे में देखने को मिलता है।नगर निगम गुडग़ांव के पूर्व सांस्कृतिक सलाहकार एवं विख्यात रंगकर्मी विश्व दीपक त्रिखा ने हरियाणा कला परिषद के निदेशक अजय सिंहल की बिहार सरकार के साथ की गई धोखाधड़ी पर कार्यवाही करने के लिए सी.एम. विन्डो पर 8 नवम्बर को शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
सी.एम. विन्डो से इस 17 नवम्बर को इस शिकायत का निबटारा करते हुए फाईल को बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता को एसएमएस द्वारा संदेश मिला कि आपकी शिकायत का निपटारा कर दिया गया है। जानकारी के लिए सीएम पोर्टल पर देख सकते हैं। लेकिन सीएम पोर्टल पर देखने पर जो जानकारी पता चली है उसे देखकर हर व्यक्ति चकित है कि क्या ऐसे निपटारा किया जाता है? सीएम विन्डो ने 8 नवम्बर को ही शिकायत एडमिनिस्टरेटिव जनसम्पर्क विभाग को भेजी, जहां से उसी दिन शिकायत निदेशक जनसम्पर्क विभाग को भेजी गई।
वहां से शिकायत दोबारा प्रशासनिक सचिव को ये कहकर भेज दी गई कि ये मामला कला एवं संस्कृति विभाग से सम्बंधित है। लिखते वक्त ही वे यह भूल गये कि वे खुद ही कला संस्कृति विभाग के भी निदेशक हैं। प्रशासनिक सचिव ने भी अपने रिमाक्र्स देकर मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेज दी। जहां से शिकायतकर्ता को संदेश मिलता है कि आपकी शिकायत का निपटारा कर दिया गया है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
कितना बड़ा मजाक है कि किसी भी अधिकारी ने अजय सिंघल के खिलाफ आरोपों की जांच करना उचित नहीं समझा और शिकायत का गलत निपटारा कर दिया गया। मुख्ममंत्री महोदय आश्वस्त है कि सीएम विन्डो बड़ा ही प्रभावी कार्य कर रही है। जबकि सच्चाई यह है कि केवल नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विश्व दीपक त्रिखा अब फिर से इस प्रणाली के तहत शिकायत कर स्वयं मुख्यमंत्री से मिलने का मन बना रहे हैं। ताकि उन्हें सच्चाई से अवगत कराया जा सके।
जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर