नरेंद्र शर्मा
अमृतसर। सरकार और शिरोमणि अकाली दल आठ दिसम्बर को मोगा में सरकारी तौर पर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मना रहें हैं। उन्होंने इस अवसर को रह्वाजनीतिक तौर पर भुनाने और पंजाबियों की भावनाओं को भडक़ाने के लिए पानी बचाओ-पंजाब बचाओ रैली का नाम दिया है। बादल परिवार सहित सभी अकाली नेता इस मुद्दे पर लोगों को भडक़ाने के लिए दिन-रात तल्ख बयानबाजी कर रहे हैं।
यदि भावनाओं में बह कर किसी ने कोई हिंसक कदम उठा लिया तो बारूद के ढेर पर बैठे पंजाब का माहौल किसी भी समय बिगड़ सकता है। दरअसल शुरू से ही अकाली चुनावों के समय मतों का ध्रुवीकरण करने के लिए कोई न कोई ऐसा भावनात्मक मुद्दा उठाते रहें है। पिछले कई चुनावों में अकाली दल ब्लूस्टार और 1984 के दंगों को जैसा भावनात्मक मुद्दा उठाकर सिख वोट हथियाता रहा है। परन्तु इस बार केंद्र में उसके सहयोगी भाजपा की सरकार है।
जिसके कारण वह देहली की भाजपा सरकार की आलोचना नहीं कर सकता है। दूसरा केजरीवाल सरकार ने देहली दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन करके अकाली दल का यह मुद्दा हाईजैक कर लिया है। वैसे अकाली दल सिख मतों का ध्रुवीकरण करनवाने के लिए राज्य में श्री गुरु ग्रन्थ साहब के स्वरूपों की बेअदबी, सिख इतिहास से सम्बन्धित स्मारकों ,किलों ,और बुतों का निर्माण ,आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति इत्यादि कदम बराबर उठाता रहा है।
इस बार अकाली दाल की नजर एसवाईएल के मुद्दे पर है। क्योंकि अकाली नेता जानते हैं की पानी के मुद्दे पर पंजाबी किसान को आसानी के साथ बरगलाया जा सकता है। पंजाब की राजनीती के जानकारों का मानना है की अगर इस दौरान कोई हिंसक घटना घट गई तो हालात खराब हो सकते हैं।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज