जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016, 10:16 AM (IST)

जयललिता का सोमवार रात निधन हो गया। अपोलो अस्पताल के मुताबिक, जयललिता ने रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। तमिलनाडु की सत्ता पर दो दशक से अधिक समय तक राज करने वाली जे.जयललिता ने हमेशा आम आदमी को ध्यान में रखा। लगातार सत्ता दर सत्ता उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए,जो लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को बुलंदियों पर ले गए।

फिल्मी सफर
चीफ जयललिता के राजनीतिक करियर से पहले उनका फिल्मी करियर भी शानदार रहा है। 70 और 80 के दशक में वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री में उनकी धाक रही है। जयशंकर, एमजीआर और रविचंद्रन जैसे ऐक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी कई बार बनी और हर बार यह जोड़ी 70 एमएम पर हिट रही,जयललिता ने तमिल फिल्म इडंस्ट्री में वेनिरा अडाई (1965) से करियर की शुरुआत की। फिल्म का निर्देशन सीवी श्रीधर ने किया था। जयललिता की जोड़ी सबसे ज्यादा सफल एमजीआर के साथ रही। 1965 और 1973 के बीच इनकी जोड़ी ने 28 सफल फिल्में दीं। जयललिता ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने तेलुगू स्टार एनटी रामा राव के साथ 12 फिल्में कीं। जयललिता ने 1968 में बॉलिवुड में फिल्म इज्जत से कदम रखा था। फिल्म में धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में थे।





# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

जयललिता पढ़ाई में बेहद तेज थीं और इसके लिए उनको स्कॉलरशिप भी मिली थी। लेकिन जयललिता को कुकिंग, लिखने, तैराकी, घुड़सवारी का भी शौक रहा। जयललिता की ओर से अंग्रेजी और तमिल भाषा में लिखे गए कई लेख और उपन्यास अब तक प्रकाशित हो चुके हैं। हालांकि इन सभी चीजों के साथ वह क्लासिकल डांस में भी पारंगत थीं।
# हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

जयललिता को महंगी साडिय़ों और जूतों का काफी शौक था। उनके यहां जब सीबीआई के छापे पड़े थे, तब उनके पास से 750 जोड़ी जूते मिले थे। इस छापे में कई किलो सोना और डेढ़ किलो रत्नों से जड़ी कमर की पेटी भी जब्त हुई थी। इसके अलावा, उनके पास से 10,500 बेहद महंगी साडिय़ां भी मिली थीं।
# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

बात अम्मा की अम्मा उनवगम की। यह कैंटींन की ऐसी चेन है जिसमें काफी कम कीमत पर लोगों को आसानी से ताजा भोजन मिलता है। खास बात ये है कि केवल गरीबों के लिए ही नहीं बल्कि सभी आय वर्ग के लोगों के लिए यह कैंटीन खुली रहती है। इसे अम्मा ने 2013 में शरू किया था। और इसकी चर्चा पूरे देश में है। अभी पूरे तमिलनाडु में इस तरह की 200 कैंटींस हैं। यहां दही-चावल और सांभर-चावल केवल 3 रुपए में मिलता है।

# हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...

वीरप्पन का एनकाउंटर 2004 में जयललिता की सरकार के समय ही किया गया था। यह उनके सरकार की काफी बड़ी उपलब्धि थी। इसके बाद वे लोगों के बीच ऐसी अम्मा बनीं जिन्हें लोग अपनी रक्षक समझने लगे थे।

सत्ता में आने पर 21 जून, 2001 को जयललिता ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी करुणानिधि को रात दो बजे घसीट कर जेल में बंद करवा दिया था। कैमरे में कैद हुई इस घटना की तस्वीरों को पूरे देश ने देखा जिसपर काफी हंगामा हुआ। बाद में करुणानिधि को रिहा कर दिया गया।


# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

2016 में जयललिता ने शराबबंदी के अपने चुनावी वादे को निभाते हुए पहले चरण में राज्य में शराब की 500 रीटेल शॉप बंद करने का बड़ा फैसला लिया।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

जयललिता ने 1992 में क्रेडल बेबी स्कीम लॉन्च की थी। इसे कन्या भ्रुण हत्या को रोकने के लिए किया शुरू किया गया था। इसके सेंटर कई जिलों में बनाया गया था। इसमें जीवनरक्षक दवाओं से लेकर गैस कनेक्शन तक का इंतजाम होता था। यह स्कीम काफी लोकप्रिय रही।
# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

जयललिता हर बार चुनावों से पहले लोगों को फ्री सामान बांटा करती थीं। इस बार के इलेक्शन में भी एआईडीएमके ने हर परिवार के एक सरदस्य को नौकरी देने का वायदा किया था। साथ ही 11वीं व 12वीं के छात्रों को फ्री लैपटॉप बांटने के साथ इंटरनेट और हर घर को 100 यूनिट बिजली मुफ़त देने की घोषणा की थी।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

जयललिता को गुस्सैल और गजब का जिद्दी भी बताया जाता है। 80 के दशक में राज्यसभा की सदस्यता के दिनों वह अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान अकसर तमिलनाडु भवन में रहतीं। उस के लिए वहां का स्टॉफ उनकी पसंद का खास ड्रिंक बना कर रखना कभी नहीं भूलता था।

# बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

वह महिला अधिकारों की जबरदस्त पक्षधर भी रहीं। इस दिशा में उन्होंने कई योजनाएं भी चलवाईं। उनकी सरकार ने पहली बार सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले पुलिस स्टेशन शुरू करवाए थे। जयललिता ने पुलिस की नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का कोटा रखा था। जयललिता की ओर से ऐसी लाइब्रेरी, स्टोर, बैंक आदि भी चलवाए गए जिनके संचालन का पूरा जिम्मा महिलाएं उठाती थीं।
# खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी