अलवर। एनईबी सब्जी मंडी के समीप अज्ञात लोगों की ओर से एक जानवर की हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में हंगामा मच गया और विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना और हिंदू शक्ति वाहिनी सहित कई संगठनों के नेता कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी मोहनदास रत्नू और तहसीलदार पिंकी गुर्जर ने लोगों से समझाइश की और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की बात कही। एनईबी थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञात लोगों ने बैल के हाथ पैर बांधकर उसका गला रेतकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज