गाजियाबाद।बीजेपी ने ग़ाज़ियाबाद से मोबाइल वैन चलाई है। इस वैन के जरिए
यूपी में हो रहे अपराध व बीजेपी के द्वारा किये गई काम को दर्शाया जायगा। इस दौरान
बीजेपी के राष्ट्र महासचिव अरुण सिंह ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा और
कहा सपा और बसपा के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पिछड़ा है और बेरोजगारों का उत्तर
प्रदेश से पलायन उन सब का ज़िक्र इसमें है।व्यापारियों का उत्पीड़न, किसानों की
बदहाली, नारियों की असुरक्षा, ज़मीनों पर कब्ज़ा वो सब इस 10 मिनट की फिल्म में दिखाया गया है।
बीजेपी की जिन राज्यों में सरकार है वहां पर किस प्रकार से विकास कार्य हो रहा है,
24
घंटे बिजली
आरही है और प्रधान मंत्री के द्वारा जिन योजनाओं की घोषणा की गई है उन योजनाओं का
भी इसमें ज़िक्र होगा।
हम प्रदेश की जनता से आग्रह करेंगे कि जनता बीजेपी के पक्ष में
परिवर्तन करें। इस प्रचार रथ में एक और ख़ास बात है इस रथ से हम रैली को लाइव कर
सकते है। प्रचार प्रसार में बीजेपी और पार्टियों से बहुत आगे है।
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है।
और जब अखिलेश यादव रथ लेकर निकले तो उनका रथ ही ख़राब हो गया।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइम्स मैगजीन द्वारा पर्सन
ऑफ़ दी ईयर का ख़िताब दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा पूरे देश की जनता और विश्व
के सारे संगठन ये मान रहे है कि सबसे लोकप्रय नेता नरेंद्र मोदी है और सारे विश्व
के संगठन मोदी जी की नीतियों का समर्थन कर रहे है।उनकी प्रशंसा कर रहे है और नेता
पर जब विश्वास हो जाता है तो देश आगे बढ़ता है और हम ये मान चुके है कि देश की जनता
को मोदी जी पर विश्वास हो गया है।
ये महेश शाह से भी आगे!घर में मेंबर4, डिक्लेयर की 2 लाख करोड की आय
नोटबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि में राज्य के कई जिलों में गया
जहाँ भी हम लोगों से पूछते हैं तो लोग कहते है कि मोदी जी ने बहुत अच्छा काम किया
और जनता बोलती है कि हम थोड़ी परेशानी सहन कर लेंगे लेकिन हम देश के प्रधानमंत्री
के साथ है और देश की जनता का समर्थन हमारे साथ है।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज