जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर राज्य स्तरीय जन अभाव अभियोग निराकरण समिति का गठन किया है। इस समिति में अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार सहित कुल 15 सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष पाटीदार की नियुक्ति पूर्व में ही कर दी गई थी। लोकसभा सदस्य अर्जुन मीणा और विधानसभा सदस्य जगत सिंह को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। साथ ही जोधपुर जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, बहादुर सिंह नादौती, धीरज गुप्ता, दिलीप सिंह मंडाणी, प्रभु पाण्ड्या, डॉ. बृजमोहन साहरण, डॉ. प्रियशील हाड़ा और बाबू लाल सैनी प्रत्येक संभाग से सामान्य श्रेणी के सदस्य होंगे। राकेश मेघवाल को अनुसूचित जाति, रामकिशोर मीणा को अनुसूचित जनजाति, सविता मरोडिय़ा को महिला सामाजिक कार्यकर्ता तथा हिदायत खां धोलिया को अल्पसंख्यक श्रेणी से सदस्य मनोनीत किया गया है। इस समिति में अभियोगों की प्रकृति के आधार पर संबंधित विभाग के सचिव या विभागाध्यक्ष विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किए जाएंगे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज