मैनपुरी। जिलाधिकारी
चंद्रपाल सिंह ने कहा कि शासन की योजना के तहत गरीब परिवारों के 68 लाभार्थियों
ई-रिक्शा का मालिक बनाया
जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि शासन की योजना के तहत
गरीब परिवारों के 68 लाभार्थियों को अब ई-रिक्शा का मालिक बनाया जा रहा है। निश्शुल्क
ई-रिक्शा के साथ सभी लाभार्थियों को उनके ई-रिक्शा से संबंधित दस्तावेज, बीमा और पंजीकरण के
कागजात भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बस, रिक्शा स्वामियों को इस बात का ध्यान
रखना होगा कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन पूरी ईमानदारी से करें।
डीएम रविवार को करहल रोड स्थित
अवंतीबाई पार्क में नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ई-रिक्शा योजना के तहत लाभार्थियों
को ई-रिक्शों की चाबियां सौंपने से पूर्व बोल रहे थे। सदर विधायक राजकुमार यादव ने
कहा कि ई-रिक्शा योजना के तहत सर्वाधिक 52 लाभार्थियों को नगर पालिका क्षेत्र
में लाभ दिया जा रहा है।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी
विधायक भोगांव आलोक शाक्य ने नगर
पंचायत क्षेत्र के सभी 16 लाभार्थियों को उनके रिक्शों की चाबियों के अलावा आवश्यक दस्तावेज
सौंपे। एमएलसी अरविंद यादव, विधायक किशनी बृजेश कठेरिया, पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता ने भी
विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर पीसीएफ निदेशक अनुजेश
प्रताप यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, अकबर कुरैशी, उप जिलाधिकारी सदर
राजेश यादव, भोगांव संदीप कुमार, किशनी अमित ¨सह, राजस्व अधिकारी
महेश प्रकाश, परियोजना अधिकारी डूडा एमए खान, ईओ रामपाल यादव, श्याम बचन सरोज आदि
मौजूद थे। संचालन श्रवण कुमार तिवारी ने किया।
देश के प्रथम राष्ट्रपति को दी गई आज श्रद्धांजलि
रिक्शा बेचने वालों की होगी जांच
जिले में फर्जी तरीके से रिक्शा बेचने
वालों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव को निर्देश देते
हुए कहा है कि जिले में जितने भी लोग ई-रिक्शों की बिक्री कर रहे हैं, उनके दस्तावेजों की
जांच कराई जाए। यदि वे अवैध पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई
करते हुए रिक्शों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया जाये
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी