गुरुग्राम। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने आज गुरुग्राम में डा. राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती के अवसर पर पुर्वांचल एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बिहार के बकसर से सांसद अश्वनी चौबे भी शामिल रहे। राज्यपाल तथा बिहार के सांसद व उपस्थित सभी विधायको ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
डा.राजेंद्र प्रसाद को सरल व्यक्तित्व का धनी बताते हुए प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि उन्होंने गांव में जन्म लिया और कोलकाता विश्वविद्यालय से कानून की पढाई करके देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक पहुंचे। डा. राजेंद्र प्रसाद अपनी विद्वता के बल पर संविधान सभा के अध्यक्ष रहे और भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस के अध्यक्ष चुने गए तथा हिंदी आंदोलन के अध्यक्ष रहे।
इन पदो पर रहने केे बाद वे अंत में पटना के निकट सदाकत आश्रम में चले गए। उन्होंने कहा कि उनका जन्म आज ही के दिन सन् 1884 में बिहार के एक किसान परिवार में हुआ था और वे 1963 में हमारे बीच से चले गए। वे 12 वर्षों तक देश के राष्ट्रपति रहे और उसके बाद उन्होंने स्वयं 1962 में अपने अवकाश की घोषणा की।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos
दिल्ली हाईकोर्ट ने यासिन मलिक को नोटिस भेजा, NIA ने उसकी तुलना ओसामा से की
राहुल गांधी ने कहा -MP में दोहराएंगे कर्नाटक, 150 सीट जीतेंगे,शिवराज बोले -मप्र में BJP 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी
दिल्ली: नाबालिग को चाकू से गोदकर मारनेवाला बॉयफ्रेंड बुलंदशहर से गिरफ्तार
Daily Horoscope