कोलकाता।आज कल पूरा देश बैंक और एटीएम के सामने लाइन में खड़ा है। लेकिन इस बीच कोई भी किसी के प्रति कोई इंसानियत नहीं है। पश्चिम बंगाल में एटीएम की कतार में लगे एक शख्स की दिल का दौरा पडऩे से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, कतार में लगे अन्य लोगों में से किसी ने भी दर्द से तड़प रहे इस शख्स को वक्त पर अस्पताल पहुंचाने या उसकी मदद करने की सोचा तक नहीं। सभी एटीएम से पैसे निकालने के लिए ऐसी जद्दोजहद में लगे थे कि वहां कुछ हुआ ही नहीं।
वहीं सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इन सबके लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।
घटना कोलकाता से 60 किमी दूर बैंडेल में हुई। 53 साल के शख्स का नाम कलोल चौधरी है जो कूचबिहार में लैंड रेवेन्यू ऑफिस में काम करते थे। चौधरी एटीएम के नजदीक आधे घंटे तक दर्द से तड़पते रहे। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, उनकी मौत हो चुकी थी।
# देश के प्रथम राष्ट्रपति को दी गई आज श्रद्धांजलि
चौधरी कोलकाता के बेहाला अपने घर जा रहे थे। वह एटीएम की लाइन में लगने के
लिए बैंडल स्टेशन के नजदीक रुके। सुबह वह लाइन में लगे। इसके बाद उनकी
तबीयत बिगडऩे लगी। वह अपनी छाती पकड़े-पकड़े जमीन पर लेट गए। उनके दोस्त ने
वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी। लेकिन किसी ने डॉक्टर बुलाने या उन्हें
अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। आधे घंटे बाद करीब किसी ने एम्बुलेंस
की व्यवस्था की और चौधरी को अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर
दिया गया।
# साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?