अर्नव मिश्रा, नई दिल्ली। आज
यानि 1 दिसंबर को सीएम अखिलेश यादव की उपलब्धियों में एक और नई उपलब्धि
जुड़ जाएगी, और ये उपलब्धि होगी अपने शासनकाल में प्रदेश की
राजधानी लखनऊ में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की। वैसे लखनऊ मेट्रो का ब्लू प्रिंट 2009
में तैयार हुआ था लेकिन उसको अमली जामा मौजूदा सीएम अखिलेश यादव ने पहनाया है। यू
तो सभी राजनैतिक पार्टीयों में इसका श्रेय लेने की होड़ मची है लेकिन यूपी में
होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी भी मेट्रो पर अपना हक जताने से नही
चुकेगी, जहां बीजेपी लखनऊ मेट्रो को केन्द्र की उपलब्धि बताती है तो वही
दूसरी तरफ समाजवादी इसे सीएम की तरफ से
लखनऊ वासियों को दी गयी सौगात बताती है।
27 सितम्बर, 2014 को राजधानी
लखनऊ के बहुप्रतीक्षित के पहले फेज के निमाण कार्य का शुभारम्भ हो गया था।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेट्रो रेल परियोजना फेज 1- ए के अन्तर्गत
लखनऊ के ट्रैन्स्पोर्ट नगर से मुख्य रेल्वे स्टेशन चारबाग तक
निर्मित किए जाने वाले प्राथमिक सेक्शन के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया था।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
ट्रान्स्पोर्ट नगर से चारबाग तक 8
स्टेशन है जिनका काम पहले चरण में पूरा होगा। इस चरण के सारे स्टेशन ओवरहेड (ज़मीन
से ऊपर) बनाए गए हैं। शुरुआत में नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर रूट पर कुल 13
मेट्रो ट्रेनें चलेंगी, इन गाड़ियों में 6-6 डिब्बे होंगे।
वर्ष 2020 में 22 गाड़ियाँ और 2025 तक केवल
नॉर्थ-साउथ करिडोर 26 गाड़ियाँ चलेंगी। लखनऊ मेट्रो की लिए विस्तृत
परियोजना रिपोर्ट (DPR) जुलाई 2013 में तैयार हुई
थी।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो
5 सितम्बर, 2013 को केंद्र
सरकार ने मेट्रो एक्ट की अधिसूचना जारी की थी और15 नवम्बर को लखनऊ
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (LMRCL) का गठन हुआ था। नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के
अन्तर्गत मेट्रो अमौसी से मुंशी पुलिया तक चलेगी और पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के
अन्तर्गत वसंत कुंज से चारबाग रेलवे स्टेशन तक चलेगी, दोनो कॉरिडोरो
की लाइनें चारबाग स्टेशन पर मिलेंगी।
सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो
लखनऊ मेट्रो जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
मेट्रो से आम आदमी के रोज़मर्रा के सफ़र आसान व सस्ता हो जाएगा। मेट्रो नेट्वर्क
पूरे लखनऊ को जोड़ने का काम करेगा। एक बार पूरा हो जाने के बाद दूर का सफ़र भी
लखनऊ वासियों के लिए आसान हो जाएगा। अब देखने ये है की क्या जनता को एक के बाद एक
उपलब्धियाँ प्रदान करने वाली समाजवादी पार्टी जनता का समर्थन भी जीत पाएगी या
नहीं।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें