असली पुलिस को नकली सीआईए की टीम बनकर कार्रवाई करना पड़ा महंगा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 नवम्बर 2016, 10:37 PM (IST)

नारनौल। पुलिस की असली टीम को नकली सीआईए की टीम बनकर राजस्थान के बहरोड़ जासावास मोड़ पर व्यक्ति को गिरफ्तार करना उस वक्त भारी पड़ गया। जब युवक की ओर से शोर मचाने के बाद आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों को बंदी बना लिया। मामले को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीम लूट के मामले में आरोपियों को पकड़ने गई थी। लेकिन हकीकत पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। इस दौरान पुलिस की टीम बिना वर्दी के थी। जिसके चलते लोगों का शक और बढ़ गया था।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय