नोटबंदी पर नीतीश के समर्थन से गदगद हुए अमित शाह

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 27 नवम्बर 2016, 4:14 PM (IST)

बंगलुरू। नोटबंदी पर जेडीयू के समर्थन के बाद बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है। बंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल रहे समर्थन पर खुशी जाहिर की।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत को दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढऩे वाली अर्थव्यवस्था बताया है। भाजपा की राज्य इकाई के ओबीसी मोर्चे द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने 2014 के चुनाव में 28 में से 17 सीटें देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है।

आपको बता दें कि नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बुलाए गए 28 नवंबर को भारत बंद का जनता दल यूनाइटेड ने समर्थन नहीं करने का फैसला किया है।


नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस, बीएसपी, सपा, ममता, केजरीवाल मोदी जी से पूछते थे कि कालेधन पर आपने क्या किया ? अब पूछ रहे हैं कि क्यों किया ? नोटबंदी विपक्षियों के लिए बाढ़ की तरह है, वे अब पेड़ पर चढ़ गए हैं और सरकार का विरोध कर रहे हैं।

बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज