भरतपुर। स्वास्थ्य मंदिर संस्थान की ओर से में शनिवार को दो दिवसीय नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का उद्घाटन विकास नगर सामुदायिक केन्द्र पर नगर निगम वार्ड न. 42 के पार्षद किशनपाल सिंह एवं भरतपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह ने किया।
नगर निगम पार्षद किशनपाल सिंह ने कहा की इस तरह के शिविरों से लोगों को लाभ के साथ साथ जागरूकता भी मिलती है।
योग एवं प्राक्रतिक चिकित्सा से ठीक होने का अब लोगो में स्वास्थ्य के प्रति रवैया बदल रहा है लोग अब योग एवं आयुर्वेद की तरफ बढने लगे है। शिविर में करीब 33 मरीजो ने उपचार लाभ प्राप्त किया व अस्थमा, मोटापा, साइनस, जुकाम, माइग्रेन रोगो पर नि:शुल्क दवाईयां प्राप्त की। इस शिविर में डा. लव शर्मा ने फिजियोथेरेपी, डा.अंकित चतुर्वेदी ने आयुर्वेद, डा. प्रभु दयाल शर्मा आयुर्वेद, डा. वीरेन्द्र अग्रवाल योग एवं प्राक्रतिक चिकित्सा में अपनी नि:शुल्क सेवाएं दी। शिविर संचालक सतीष गोयल ने बताया की शिविर रविवार को भी जारी रहेगा।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS