बीकानेर के एटीएम के बाहर उमड़ी भीड़, दो दिन बैंक बंद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 नवम्बर 2016, 11:01 AM (IST)

बीकानेर। नोटबंदी का आज देश में 18वां दिन है और आज से दो दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। अब नए नोटों के लिए सभी को एटीएम की और रुख करना पड़ेगा। लिहाजा एटीएम पर काफी लंबी लाइनें लगने की आशंका है। पिछले 17 दिनों से बैंक के बाहर और पिछले 16 दिनों से एटीएम के बाहर लोग लाइन में खड़े थे। कतार की तरह लोगों की परेशानियों का कारवां भी लंबा है। शनिवार से फिर से मुसीबतों में इजाफा तय है, क्योंकि शनिवार और रविवार को सरकारी और निजी बैंक रहेंगे। ग्राहकों का सामना गेट और शटर पर लटके ताले से होगा। शहर में कोतवाल कांता सिंह ने एटीएम के बाहर लगी कतार और लोगों को नियुत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला हुआ है।


अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय