यहां बनता था अवैध असलहा, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016, 6:16 PM (IST)




बरेली। बरेली पुलिस ने आंवला के अलीगंज इलाके में अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने गुरूवार को पोप सिंह गौंटिया में दानसिंह व धर्मवीर के घर छापा मारा। जहां तीन लोग अवैध असलाह बना रहे थे। पुलिस ने मौके से धर्मवीर व दान सिंह को हिरासत में ले लिया। जबकि पुलिस के देख बदायूं निवासी शेर भाई भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से बने अधवने तमंचा, बनाने के उपकरण आदि भारी मात्रा में बरामद कर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि आरोपी आसपास के जिलों में अवैध असलाह की सप्लाई करते थे। पुलिस टीम में एसओ सतीश यादव, निर्मल सिंह, देवेन्द्र सिंह, चांदवीर, गौरव कुमार आदि थे।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय