मुंबई। आल इंसान असहिष्णुता की हदें तोड रहा है जिसका अंदाजा नवी मुंबई में
एक बच्ची से की गई हैवानियत से लगा सकते हैं। वहां एक प्ले स्कूल में 10
माह की मासूम बच्ची के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। यह पूरी वारदात
सीसीटीवी में कैद है जिसे देख रूह कांप जाए।
ये वारदात 21 नवंबर की है। इस मामले में पूर्वा प्ले स्कूल की मालकिन
प्रियंका निकम और आया अफसाना नासिर शेख को गिरफ्तार किया गया है।
अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय
सीसीटीवी की तस्वीरों में प्ले
स्कूल की आया अफसाना नासिर शेख एक मासूम बच्ची को जमीन पर पटक-पटक कर मार
रही है। मासूम बच्ची के सिर में अंदरूनी तौर पर गंभीर चोटें आई हैं व उसका
हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
बताया गया कि प्रियंका निकम को गुरूवार को जमानत मिल गई जबकि आया अफसाना को
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले