गुडगांव। हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा ) में इंडियन रेड क्रास सोसायटी के सहयोग से आज रक्तदान शिविर लगाया गया। हिपा अधिकारियों, प्रशिक्षण ले रहे नवनियुक्त एचसीएस अधिकारियों, एसिस्टेंट सेक्शन अफसरों ने शिविर में रक्तदान किया।
पैंतीस से अधिक रक्त यूनिट दान की गई। रक्तदान शिविर का उदघाटन हिपा महानिदेशक एसपी गुप्ता ने किया।
इस मौके पर हिपा महानिदेशक एसपी गुप्ता ने दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के डाक्टर जुबेर नुसरत, सतीश दूबे सहित रेड क्रास सोसायटी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रास सोसायटी निस्वार्थ भाव से देश में जरुरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करा रही है।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय
आज के युग में रक्तदान सबसे बडा दान है। गंभीर अवस्था में किसी भी व्यक्ति के लिए रक्त की एक एक बूंद अमूल्य होती है। गुप्ता ने इस बात पर खुशी जताई की हिपा अधिकारियों, प्रशिक्षण ले रहे एचसीएस अधिकारियों व एएसओ ने रक्तदान शिविर में बढचढकर भाग लिया।
इस मौके पर हिपा फैकल्टी के अधिकारी ओएसडी अशोक वशिष्ट, प्रोफेसर आरती डूडेजा, प्रोफेसर अंशु तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...