बाड़मेर। पीजी कॉलेज के बाहर छात्रों की ओर से मंगलवार को शुरू किया गया अनिश्चित कालीन धरना गुरुवार को भी जारी रहा। मंगलवार सुबह छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की ओर से उनकी सात सूत्री मांग नहीं माने जाने के विरोध में धरने पर बैठने का फैसला किया था। छात्रनेता गजेंद्र सिंह गोरडिय़ा के नेतृत्व में कॉलेज के छात्रों ने पहले कॉलेज परिसर में नारेबाजी की और कुछ समय के बाद उनकी मांगें नहीं माने जाने के विरोध में टेंट लगा धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य डॉ. विमला आर्य को शिक्षा मंत्री के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस पर प्राचार्य ने छात्रों को आश्वासन दिया लेकिन, छात्रों ने आश्वासन को नकारते हुए धरने पर बैठने का फैसला किया था।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय