विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 नवम्बर 2016, 12:41 PM (IST)

सिरसा। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने गुरुवार को रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले सिरसा बस अड्डा परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मान रही। रोडवेज बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और खाली पदों को नहीं भरा जा रहा। इसी के चलते कर्मचारियों में आक्रोश है। अगर सरकार दो दिसंबर से पहले कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती तो दो दिसंबर को होने वाली हड़ताल में सभी कर्मचारी बढ़चढ़ के हिस्सा लेंगे और सरकार की गलत नीतियों खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।


अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय