नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला जुलूस

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 23 नवम्बर 2016, 6:00 PM (IST)

नूंह। कांग्रेस की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री के नोटबंदी के आदेश के खिलाफ जुलूस निकालकर विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान पार्टी के जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल अहमद ने अनाज मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में काला आदेश लागू कर जनता पर कठोराघात किया है। जिसमें अभी तक 55 निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति खुद अपने पैसे के लिए भिखारी बन गया है। जबकि कांग्रेस हमेशा काले धन के खिलाफ रही है। जिसे लाने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल है। उन्होंने भाजपा पर विकास की नीति नहीं होने का आरोप लगाए हुए उसे आम जनता की विरोधी बताया।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS