सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि देवडू रोड पर 20 हजार आबादी की बदहाल मार्ग की परेशानी अब दूर होगी। अगले एक महीने में 60 लाख रूपए की राशि खर्च कर देवडू रोड की मरम्मत कराई जाएगी। इससे शिव कॉलोनी, जीवन विहार और ऋषिकुंज के नागरिकों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि दो साल के दौरान सोनीपत के विकास का आधार तैयार हो चुका है, अब सोनीपत के कायाकल्प करने की योजनाओं पर काम किया जाएगा। बुधवार को प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन देवडू रोड पर ऋषिकुंज, शिव कालोनी, सेक्टर 14-15 के हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कैलाशपुर, रायपुर, फाजिलपुर, लक्ष्मण कालोनी, पंचम नगर, जीवन नगर, कबीरपुर, कबीरपुर वासियों को 27 नवंबर को होने वाली सोनीपत कायाकल्प रैली के लिए आमंत्रित करने पहुंचे थे।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS