जयपुर-मैसूर ट्रेन में पुरानी करेंसी के आठ लाख रुपयों के साथ दो युवक पकड़े

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 22 नवम्बर 2016, 6:26 PM (IST)

कोटा। जीआरपी थाना पुलिस के सोमवार रात बड़ी कार्रवाई कर ट्रेन में ले जाए जा रहे लाखों रुपए की पुरानी करेंसी को जब्त कर दो युवकों को पकड़ा है। ये दोनों युवक जयपुर-मैसूर ट्रेन से हैदराबाद जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोमवार रात जयपुर-मैसूर ट्रेन के कोटा पहुंचने के बाद ट्रेन की चेकिंग की। इस दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आए। उनसे पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों के पास से पुराने नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक हैदराबाद निवासी मोहम्मद घोष ओर शेख अब्दुल वहीद हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

ये कोटा से आठ लाख रुपए लेकर हैदराबाद जा रहे थे। ये दोनों निजी कंपनी के रुपए लेकर हैदराबाद जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें