टोक्यो। जापान के उत्तरी इलाके में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। यह
भूकंप के भारतीय समयानुसार देर रात 2.30 बजे महसूस किए। खबरों के अनुसार
रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई हालांकि इसमें अभी तक किसी
प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे 1.4 मीटर ऊंची सुनामी लहरें फुकुशीमा के तट पर उठती देखी गईं. यहीं पर फुकुशीमा परमाणु प्लांट भी स्थित है।
प्लांट ऑपरेटर TEPCO ने टीवी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि समुद्र की एक
मीटर ऊंची लहरें तट के निकट इस प्लांट से टकराई हैं लेकिन इस कंपनी के
प्रवक्ता ने कहा कि इससे अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप का केंद्र फुकुशीमा तट के करीब 10
किमी गहरा था। जापान की मौसम विभाग ने भूकंप की पुष्टि करते हुए नॉर्थ
पेसिफिक कोस्टल एरिया में सुनामी की चेतावनी जारी की।
भूकंप के झटके
टोक्यों में भी महसूस किए गए, जहां कई इमारतें हिल गई। फुकुशिया परमाणु
संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
यूएस
जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता
7.3 बताई। भूकंप के दौरान कुछ तटीय
इलाकों में 5 मीटर तक लहरें उठने की खबर है जिसके बाद सुनामी की चेतावनी
जारी कर दी गई।
जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की माने तो टोक्यो
इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन, भूकंप के मद्देनजर फुकुशीमा में अपने परमाणु
प्लांट में नुकसान का जायजा लेने पहुंच चुका है। इधर, तोहोकू इलेक्ट्रिक
पॉवर कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि उसके ओनागावा परमाणु प्लांट को कोई
किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS