आईएसबीटी तैयार, एयरपोर्ट और मैगा मॉल जैसी सुविधाएं

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 21 नवम्बर 2016, 9:32 PM (IST)

मोहाली। मोहाली के हैलीपैड वाले एसी इंटर स्टेट बस टर्मिनल आईएसबीटी का रस्मी उद्वघाटन दिसंबर 2016 के पहले सप्ताह में होगा,हालांकि ऐसा 3 दिन बाद 24 नवंबर को होना था। मगर 25 नवंबर को प्रधान मंत्री के श्री आनंदपुर साहिब,बठिंडा दौरे के चलते ऐसा किया गया है।

ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैलपमेंट अर्थारटी गमाडा ने 24 नवंबर के कार्यक्रम के चलते सोमवार को तैयारियो को लेकर बैठक की, मगर बनाया गया प्रोग्राम शाम को रद्द कर दिया गया। इसे बनाने का शिलान्यास 24 फरवरी 2009 को डिप्टी सीएम पंजाब सुखबीर सिंह बादल रखा गया था। 07 एकड़ में बना आईएसबीटी 700 करोड़ रुपयो में तैयार हुआ है। विस चुनाव के चलते सरकार अपने कार्यकाल में इसे शुरु करना चाहती है। क्योंकि सरकार इसे अपनी एक अहम कामयाबी के तौर पर जनता कोे दिखाना चाहती है।


बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

इसे बनाने वाले कंपनी सी ऐंड सी कंस्ट्रक्शन गुडगांव के प्रवक्ता ने बताया कि यह देश का पहला एयरपोर्ट और मैगा मॉल जैसी सुविधाओ वाला बस स्टैंड है। जहां हैलीपैड भी बनाया गया है। इस बस स्टैंड का नाम महान सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के नाम पर रखा गया है। इसके 3 टॉवर बने है। जिनमें टॉवर ए 4 टर्मिनस मंजिला, टॉवर बी रॉयल 13 मंजिला और टॉवर सी कैपीटल 18 मंजिला है। टॉवर ए के ग्राऊंड फ्लोर,फस्र्ट फ्लोर पर बस सर्विस सेकंड फ्लोर पर फूड कोर्ट की 60 दुकाने, थर्ड पर सिनेपॉली के 9 सिनेमा हॉल और फोर्थ फ्लोर पर 53 मॉडल आफिस होंगे। इसके लिए यहां 400 इन्वेस्टर आ चुके है।

गौर होकि पंजाब सरकार ने अघौगिक क्षेत्र फेज 1 मोहाली में इस आईएसबीटी को 7.2 एकड़ में बनाया है। इसे बनाने वाली कंपनी को 99 बरस के लिए लीज़ पर दिया गया है। इसमें 20 बरस तक कंपनी बस फीस लेगी। साल 2010 में शुरु हो यह प्रोजेक्ट 3 साल में पूरा होना था,मगर कई कारणो से इसके पहले चरण को पूरा होने में ही 5 साल लग गए। इस दौरान 4 बार इसकी तयशुदा तारीख कोे आगे सरकाया गया। जिस कारण इसे बना रही कंपनी को कई बार गमाडा द्वारा जुर्माने भी लगाया है।
यहां बनाए गए हर टॉवर में 8 लिफ्ट लगाई गई है,। सीढ़िया,रैंप और ऐवीलेटर की सुविधा भी दी गई है। टॉवर ए में आने पर आपको पुराने बस अड्डो की तरह परिचालको की जालंधर, लुधियाना, मोगा की आवाजे नहीं सुनाई देगी, बल्कि एक युवती की आवाज अनाऊसमेंट करती हुई सुनाई देगी। आने के लिए भी एयरपोेर्ट की तरह 4 दरवाजे बनाए गए है। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर के तौर पर जाने जाते शिकागो शहर की तर्ज पर इस आईएसबीटी का नमूना बनाया गया है। एक साथ 20 बसें प्लेटफार्म पर आएगी। इनके आने जाने के बारे में 42 मीटर की एलईडी पर अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी तीनों भाषाओ में लिखा आएगा। 60 बसे एक बार बस टर्मीनस के अंदर आ सकेगी। यहां एक वीआईपी रुम में बनाया गया जो कोई भी सवारी किराया देकर ले सकेगी। आगजनी पर काबू पाने के लिए ऐसा स्पलिंकर सिस्टम लगाया गया है कि आग लगने पर जब गर्म तापमान 67 डिग्री तक आएगा तो यह सिस्टम खुद ही आॅन हो जाएगा और 3 मीटर तक पानी के लिए इसकी एक पाईप काम करेगी। ऐसी पाईप लाईन का यहां जाल बिछाया गया है। एक बार में 2 हजार गाड़ियां यहां पार्किग में खड़ी की जा सकेगी। टॉवर ए में 2 और टॉवर बी,सी में 3-3 बेसमेंट बनाई गई है।

अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS