झांसी। इस्लाम
धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लाम के नवासे हजरत
इमाम हुसैन व हसन की शहादत के चालीसवें दिन मनाये जाने वाला त्यौहार चैहल्लुम का ऐतिहासिक जुलूस गंधीगर टपरा से प्रारम्भ हुआ । प्रातः काल ही समस्त ताजिये बुर्राक
व अखाड़े गंधीगर टपरा झांसी पर एकत्रित होने लगे। जिन्हें ताजिया कमेटी के जिला
अध्यक्ष याकूब अहमद मंसूरी एडवोकेट द्वारा मिसिलबद्व कराया गया ।
जिसे मिसिल
व्यवस्थापक मंसूर अहमद मंसूरी व नूर अहमद मंसूरी एटवोकेट कनिश्ठ उपाध्यक्ष जुम्मन
खां ने आगे बढाने में सहयेाग किया । जूलूस प्रात: काल गंधीगर टपरा से प्रारम्भ हुआ ,जो सर्राफा बाजार मानिक चौक ,सिंधी तिराहा होता हुआ रानी महल पहुंचा ,जहा विसर्जित हो गया। समस्त ताजिये बुर्राक व
अखाडे. अपने अपने इमामबाडे पर वापिस पहुंच गये।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें
सांयकाल पुनःसमस्त इमारतें गंधीगर टपरा झांसी पर
एकत्रित हुई, जिन्हें प्रातः की भाति मिसिलबद्व किया
गया । जुलूस सर्राफा बाजार बडा बाजार होता हुआ मुरली मनोहर मंन्दिर पहुंचा जहां
बर्राक मुकावला उपरान्त अपने अपने इमामबाडों को वापिस हो गयी । ताजिये विसर्जन
हेतु लक्ष्मी तालाब स्थित कर्बला चले गये
।
जुलूस में जहां एक ओर मोहम्मद हुसैन. अब्दुल हमीद चुईया अब्दुल
लतीफ हबीब खां की बुर्राक छठा बिखेर रही थी तो वही दूसरी ओर खुषीपुरा कसाई मण्डी
कपूर टेकरी व एवट मार्केट के बड़े–बड़े ताजिये आकर्षण
का केन्द्र रहे। ताजिया व बर्राक के साथ चल रहे बड़े–बड़े ढोल
मातम पुर्सी कर रहे थे
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS