नई दिल्ली। मोदी सरकार की तारीफ करते हुए रामदेव बोले कि नोटबंदी से
आतंकवाद पर सबसे बडा हमला हुआ है, पाकिस्तान से जो नकली करेंसी आती थी मोदी
सरकार के इस फैसले से आतंकवाद और नक्सलवाद की फंडिंग रूकेगी।
बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले से बैंकों की ब्याज दरों में कटौती होगी,
उम्मीद है कि ब्याज दरें 7 फीसदी तक जाएंगी देश की जीडीपी को भी फायदा होगा
और देश की करेंसी की वैल्यू बढेगी।
उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव बैंकों में कई गडबडियां हुई हैं, अब उन पर
कार्यवाई होगी, दो बार चेतावनी देने के बाद भी कुछ लोगों के विचार नहीं
बदले थे, इसलिए ऎसा कडा फैसला किया गया।
अन्य संत बोले...
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर
महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि जनता थोडे समय धैर्य रखें,
यह किसी पार्टी या व्यक्ति का निर्णय नहीं है बल्कि भारत की आत्मा का
निर्णय है। उन्होंने कहा कि मोदी की सत्ता संभालने के बाद देश में कई बदसाव
आए है। कॉमन सिविल कोड का जिR किए बगैर स्वामी अवधेशानंद बोले कि जल्द ही
देश में सभी समान दिखेंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS