आज कुछ कम हो सकती है खाताधारकों की परेशानी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 21 नवम्बर 2016, 10:26 AM (IST)

हिसार। नोटबंदी के बाद वैवाहिक समारोह के लिए परिवार को सरकार की तरफ से खाताधारक के खाते से ढ़ाई लाख रुपए की नकदी निकालने की अनुमति के आदेश आज बैंकों में पहुंच सकते हैं। ऐसे में शादी वाले घरों में पैसों की व्यवस्था को लेकर चल रही परेशानी से उन्हें कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे सैंकड़ों परिवार पिछले तीन दिन से बैंक शाखाओं में अधिकारियों के चक्कर भी काट रहे हैं और पैसे नहीं मिलने से परेशानियां भी झेल रहे हैं। बैंक प्रबंधन से जुड़े सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर तक आदेश जारी हो सकते हैं। यदि आदेश बैंक शाखाओं में मिल जाते हैं तो उसी वक्त से शादी वाले परिवार को विशेष दस्तावेज प्रस्तुत करने पर उन्हें ढ़ाई लाख रुपए की नकदी उपलब्ध करवा दी जाएगी। फिलहाल बैंक शाखाओं के पास इस तरह के लिखित आदेश नहीं पहुंचे हैं।




लक्जरी गाड़ी में थे डेढ़ करोड़ रुपए, बैंक मैनेजर सहित दो हिरासत में