जयपुर। सिख धर्म के दसवें गुरू सरबंस दानी साहिबे कमाल, दशमेश पिता साहिब गुरू गोबिन्द सिंह के 350वें शताब्दी पावन प्रकाश के उपलक्ष में गुरू गोबिन्द सिंह के प्रकाश स्थल त त पटना साहिब बिहार से जागृति यात्रा प्रारंभ होकर रविवार को जयपुर पहुंची। जागृति यात्रा में धन-धन बाबा दीप सिंह के हस्तलिखित गुरू ग्रन्थ साहिब के पावन पवित्र सरूप की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में खालसाही मान-स मान एवं शान के साथ यह जागृति यात्रा चल रही थी। जयपुर आगमन पर जागृति यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। गुरू ग्रन्थ साहिब के सरूप का गुरूद्वारा राजापार्क में प्रकाश किया गया। इसमें समूह साथ संगत में हस्तलिखित गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन किए। हजूरी रागी जत्था भाई मस्तान ने शबद लख खुशियां पातिशाहियां जे सतगुर नदरि करें का गायन कर संगत को निहाल किया। तख्त पटना साहिब से के हैड ग्रंथी ज्ञानी दलीप सिंह ने सरबत के भले की अरदास की। हजारों की सं या में संगत ने लंगर प्रसादी ग्रहण की।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
इस अवसर पर गुरूद्वारा पटना साहिब से आए हुए पांच प्यारों का सत्कार किया
गया। इसके साथ-साथ पटना साहिब गुरूद्वारे के प्रधान सरादर शैलेन्द्र सिंह
टाटा यात्रा के जत्थेदार सरदार बलवंत सिंह पंडेर एवं सहयोगियों का राजस्थान
सिख समाज एवं गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी राजापार्क की ओर से सिरोपाव देकर स
मानित किया। जागृति यात्रा गुरूद्वारा राजापार्क से रवाना कर गुरूद्वारा
वैशाली नगर ले जाया गया। रास्ते में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों की
ओर से स्वागत किया गया। जगह-जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए। इसके बाद
गुरूद्वारा वैशाली नगर में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा हरमाड़ा होते
हुए सीकर, गुरूद्वारा साहिब सुहावा, चुरू के लिए रवाना की गई।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए