बारां। राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष कृष्ण पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मंशा है कि आम आदमी की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। ऐसे में अधिकारियों को चाहिए कि वे आमजन समस्याओं को लेकर संवेदनशीलता बरतते हुए तुरंत राहत प्रदान करने के प्रयास करें। अटरु में स्टेडियम में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही।
पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम स्तर पर समस्याओं की सुनवाई की दिशा में तेजी लाने हेतु सप्ताह में कम से कम तीन दिन अटल सेवा केन्द्रों पर ई-मित्र संचालक एवं बैंक बीसी को अनिवार्य रुप से उपस्थिति देने के निर्देश दे रखे हैं। इस व्यवस्था से ग्रामीणों को सम्पर्क पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज करवाने तथा लेन-देन से जुड़े कार्यों की समस्या से निजात मिली है। सम्पर्क पर दर्ज प्रकरणों की राज्य स्तर से मॉनिटरिंग की जाती है ताकि समय पर समस्या का निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
जनसुनवाई के दौरान पाटीदार ने लोगों की समस्याओं को तसल्ली से सुना एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अटरु विधायक रामपाल मेघवाल, सांगोद विधायक हीरालाल नागर, जिला कलक्टर डॉ एसपी सिंह, जिला परिषद सीईओ रामजीवन मीणा, एसीईओ अशोक पुरुसवानी, डीएसओ शंकर लाल, उपखंड अधिकारी जब्बर सिंह, विकास अधिकारी गौतम गायकवाड़, तहसीलदार प्रमोद कुमार सिंघव सहित अन्य जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला
यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS