53 लिफ्ट पर प्रदर्शन व कब्जे की तैयारियां जोरों पर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 20 नवम्बर 2016, 3:36 PM (IST)

श्रीगंगानगर । सिंचाई पानी की मांग को लेकर नोहर के असिंचित क्षेत्र संघर्ष समिति द्वारा आगामी 27 नवम्बर को 53 हैड एवं 132 केवी पावर हाऊस पर प्रदर्शन व कब्जा करने को लेकर समिति अध्यक्ष महंत योगी गोपाल नाथ गोरखाना के नेतृत्व में गठीत टीमें अलग-अलग गांवों में जाकर प्रचार प्रसार कर रही है। प्रदर्शन में किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचने का आह्वान किया जा रहा है।
इसी के तहत संघर्ष समिति पदाधिकारीयों व किसानों ने 53 हैड (जोखासर) का निरिक्षण किया। वंचित क्षेत्र के किसानों की सिंचाई पानी की मांग को सरकार के सामने दोहराई और आर-पार की लड़ाई लडऩे की हुंकार भरी। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महंत योगी गोपाल नाथ गोरखाना, उपाध्यक्ष राम सहारण, सचिव प्रतापसिंह महरिया सहित अन्य समिति सदस्य एवं किसान उपस्थित थे।


यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए
यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला