यहां सिर्फ सेल्फी के काम आ रहा दो हजार का नोट

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 12 नवम्बर 2016, 6:40 PM (IST)

उदयपुर। देश में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बंद होने एवं नई करेंसी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण देवउठनी एकादशी से शुरू हुए सावों की धूम बाजारों में नहीं दिखाई पड़ रही है। घरों में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। नोट बदलवाने और निकलवाने के लिए लगी भीड़ के आगे कुछ ही घंटों में बैंक व एटीएम पर राशि नोट एवेलेबल हो रही है। शहर मेें अब तक बैंकों में 500 रुपए के नोट नहीं पहुंचे है, जिसे दो हजार का नया नोट भी अभी काम का नहीं है। बैंकों से लेने के बाद यह नोट केवल सेल्फी के काम ही आ रहा है।



यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

भटक रहे पर्यटक
साथ ही लेकसिटी आए देसी-विदेशी पर्यटकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घूमने आए पर्यटक पर्यटन स्थलों की बजाए बैंकों में लोगों की कतारों के बीच दिखाई पड़ रहे हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों ने मांग की है कि पर्यटकों को हो रही परेशानी के कारण उन्हें भी खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि पर्यटन विभाग को हस्तक्षेप करके देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए बैंकों में अलग से काउंटर लगाने चाहिए।



यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन

यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

बाजार सुनसान, व्यापारियों में भय
शहर का सबसे व्यस्तम बाजार मंडी की नाल सुबह से बंद दिखाई दिया। दिनभर चहल-पहल व ग्राहकों से भरी रहने वाली मंडी सुनसान नजर आई। सभी बड़े व्यापारी आयकर की कार्रवाई के चलते दहशत में है। घंटाघर क्षेत्र स्थित सर्राफा बाजार में भी अधिकांश सोने-चांदी की दुकानें बंद रही। शहर के अन्य बाजारों में भी व्यापारी खुल्ले की किल्लत के चलते अपनी दुकानें बंद रखना ही सही समझ रहे है। बाजारों में करोड़ों का लेन-देन पूरी तरह से अटक गया है। आयकर विभाग की कार्रवाई के डर से भी व्यापारियों ने हडकंप मचा हुआ है। छोटे-छोटे व्यापारी भी अब दुकानें बंद रखने लगे हैं। उदयपुर शहर में किसी भी बैंक में चार दिन बाद भी 500 रुपए के नए नोट उपलब्धता नहीं है। यह नोट अभी तक बैंकों में नहीं पहुंचा है। इसके साथ ही रुपए निकालने की लीमिट कम होने से घर व अन्य खर्चे के लिए रुपए जुटाने में मुसीबत आ रही है।



यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

बैंकों में नई करेंसी व पुरानी की अलग-अलग एंट्री
पुराने नोट बंद होने की घोषणा के बाद आज चौथे दिन भी बैंकों के बाहर लगातार कतारें दिखाई दे रही है। बैंकों द्वारा किए गए इंतजाम भी नाकाफी दिखाई पड़ रहे हैं। लोग घंटों लाइन में लगकर घर खर्चे के लिए सौ-सौ रुपए के नोट लेने के लिए एटीएम के बाहर व बैंकों में घंटों लाइन में खड़े रहकर परिवार के लिए राहत तलाश रहे हैं, लेकिन आमजन के लिए मुश्किल बढ़ती जा रही है। डाकघरों पर नई करेंसी व नोट बदलने की सुविधा अभी कम ही स्थानों पर दिखाई पड़ी। ग्रामीण इलाकों के स्थित बैंकों पर महिलाएं छोटे बच्चों को हाथों में लिए घंटों कतार में खड़ी दिखाई दे रही है। बैंक अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बैंकों में व्यापारी व किसी व्यक्ति द्वारा पुराने के साथ नए नोट जमा करवाएं जाएंगे तो उसकी अलग से गिनती होगी। लोगों को घर खर्च के लिए पैसे बैंकों से मिले इसके लिए लीमिट बढ़ानी पड़ेगी। रात आठ बजे तक लोगों को सुविधा देने के लिए बैंकों में काम किया जा रहा है। रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे ।

यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

यह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन